Thursday, October 29, 2009

झारखंड में जलवायु बचाओ अभियान दिसंबर से

नई दिल्ली । अलाभकारी संगठन सेंटर फॉर कम्युनिटी डेवलपमेंट (सीसीडी) जलवायु परिवर्तन के खतरों और उनके प्रभाव कम करने के उद्देश्य से पूरे झारखंड में जलवायु बचाओ अभियान चलाएगा। इस अभियान की शुरूआत आगामी 12 दिसंबर से की जाएगी। उस दिन पूरे विश्व में जलवायु परिवर्तन अभियान दिवस के रूप में मनाया जाना है।
सीसीडी के निदेशक शशांक सिन्हा ने बताया कि अभियान के पहले दिन यानी 12 दिसंबर को स्कूली छात्रों द्वारा रैली, वाद-विवाद प्रतियोगिता और जलवायु में आ रहे बदलाव और उसके खतरों से संबंधित थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

1 comment:

संगीता पुरी said...

सद्प्रयास के लिए शुभकामनाएं !!