Saturday, March 14, 2009

जन शिक्षण संस्थान बोकारो के नए प्रभारी निदेशक

कोई एक दशक से गैर सरकारी संगठनों से जुड़कर अनौपचारिक व्यावसायिक शिक्षण-प्रशिक्षण के क्षेत्र में काम कर रहे श्री उमानाथ लाल दास को जन शिक्षण संस्थान बोकारो का प्रभारी निदेशक बनाया गया है। संस्थान के चेयरमैन श्री किशोर कुमार ने यह जानकारी देते हुए कहा है कि श्री दास ने अपना कैरियर बतौर शिक्षक शुरू किया था। लेकिन वह जल्दी ही पत्रकारिता से जुड़ गए और साहित्य-सर्जना के साथ ही गैर सरकार संगठनों के लिए सक्रिय़ रूप से काम करने लगे थे। उन्होंने वयस्क शिक्षा और अनौपचारिक व्यावसायिक शिक्षा पर विशेष अध्ययन किया और जमीनी स्तर पर कई उल्लेखनीय कार्य किए।

1 comment:

संगीता पुरी said...

श्री उमानाथ लाल दास को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं ... आशा है अब इस ब्लॉग पर समाज के वंचित वर्ग के युवाओं की रोजगारपरक शिक्षा से संबंधित खबरें, विचार और मार्ग-दर्शन उपलब्ध कराए जाएंगे।