Monday, November 2, 2009

सामुदायिक विकास पर 5 प्रतिशत धन खर्च करेगा कोल इंडिया लिमिटेड

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) और उसकी सात अनुषंगी इकाइयां अपनी कुल आय का पांच प्रतिशत धनराशि सामुदायिक विकास पर खर्च करेगा।
केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीप्रकाश जायसवाल ने कोल इंडिया लिमिटेड के 34 वें स्थापना दिवस पर यह घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि गरीबी रेखा से नीचे जीने वाले एक सौ मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा का पूरा खर्च कोल इंडिया लिमिटेड वहन करेगा। पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्हें कोल इंडिया लिमिटेड में समायोजित किया जाएगा। इन एक सौ छात्रों के चयन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

No comments: