Wednesday, July 28, 2010

अमर्त्य सेन 3 अगस्त को दिल्ली में, साक्षर भारत कार्यक्रम को दिशा देंगे

नोबेल पुरस्कार विजेता और महान अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन आगामी 3 अगस्त को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में बताएंगे कि भारत सरकार के साक्षर भारत का सपना किस तरह साकार हो सकता है।
विज्ञान भवन में कार्यक्रम संध्या 7 बजे से शुरू होगा, जिसमें प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह खासतौर से उपस्थित रहेंगे। अमर्त्य सेन महिला साक्षरता पर अभिनव काम करने के लिए भी चर्चित रहे हैं। वह अपने संबोधन में बताएंगे कि इसलिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के मंत्रियों से लेकर अधिकारियों तक को भरोसा है कि श्री सेन का सुझाव महिला साक्षरता की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय को साक्षर भारत का सपना साकार करने की राह सुझाएंगे। वह बताएंगे कि देश के ४० फीसदी निरक्षरों को न सिर्फ पढ़ना-लिखना बल्कि अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने के लिए छेड़े गए राष्ट्रीय साक्षरता मिशन को कैसे गति दी जाए।
मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल का मानना है कि शिक्षा सुधारों की उनकी कवायद तब तक सफल नहीं होगी जब तक सौ फीसदी साक्षरता का लक्ष्य हासिल नहीं हो जाता। इसके लिए साक्षरता मिशन को सही दिशा और सही गति मिलनी जरूरी है। इसी मकसद से महिला साक्षरता के क्षेत्र में ठोस काम के लिए चर्चित अमर्त्य सेन को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है।
इस कार्यक्रम में साक्षरता अभियान को बढ़ावा देने वाले तमाम गैर सरकारी संगठनों, चुनिंदा राज्य सरकारों, नीति निर्माण में अहम योगदान देने वाले विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया गया है।

No comments: