Sunday, August 1, 2010

जन शिक्षण संस्थानों के चेयरमैन 4 अगस्त को दिल्ली में मिलेंगे

नई दिल्ली। भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा अनौपचारिक व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए प्रायोजित जिला स्तरीय जन शिक्षण संस्थानों के चेयरमैनों के लिए गठित जन शिक्षण संस्थान चेयरमेंस एसोसिएशन की पहली बैठक आगामी 4 अगस्त को दिल्ली में होनी है।
एसोसिएशन के चेयरमैन निर्मल सिंह ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि 25 मई को दिल्ली में हुई बैठक में एसोसिएशन का गठन किया गया था, जिसके लिए उन्हें आमराय से चेयरमैन बनाया गया था। ज्ञातव्य है कि श्री सिंह जन शिक्षण संस्थान बक्सर (बिहार) के चेयरमैन हैं और वे एसोसिएशन बनाने के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे।
श्री सिंह के मुताबिक एन बीरेन सिंह व श्रीमती सरिता भदोरिया उपाध्यक्ष, डी बराल महासचिव तथा विनोद सिंह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनके अलावा कार्यसमिति के दो सदस्य हैं, जिनके नाम हैं – आरएस गुंजल व तुषार।
उन्होंने बताया कि एसोसिएशन का कार्यालय नई दिल्ली स्थित वेस्ट पटेल नगर के सी-128 में बनाया गया है। वहां का दूरभाष नंबर 011-25889889 है और ई-मेल आईडी jsscmo@gmail.com है। सदस्यता शुल्क एक हजार रूपए निर्धारित की गई है।
श्री सिंह का कहना है कि एसोसिएशन में तीन कर्मचारी कार्यरत हैं और उन्हें बकायदा वेतन दिया जा रहा है।

No comments: