दिल्ली। सीएसआर पर एक वृहत्तर सम्मेलन आगामी 23 अक्टूबर को भोपाल में होगा। इसका आयोजन भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय का संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट आफ फारेस्ट मैनेजमेंट ने किया है।
इस आयोजन का उद्देश्य आज के संदर्भ में सीएसआर पर चिंतन-मनन करने के लिए विभिन्न स्टैक होल्डर्स को एक मंच पर लाना तथा समाज और कारोबार के मध्य एक स्थायी सामंजस्य पैदा करने के लिए एक बेहतर वातावरण का निर्माण करना है।
इस सम्मेलन के दौरान आयोजित परिचर्चाओं में डब्ल्यू डब्ल्यू एफ इंडिया के महासचिव एवं सीईओ रवि सिंह, वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डीसी गर्ग, एनटीपीसी फाउंडेशन के महाप्रबंधक एवं सीएसआर प्रमुख दिनेश अग्रवाल, केयर्न इंडिया के निदेशक (कारपोरेट मामले) मनु कपूर, शेल फाउंडेशन की सीएसआर प्रमुख अनुराधा भावनानी, यर्नस्ट एण्ट यांग के एक्जीक्युटिव डायरेक्टर पारूल सोनी, आर्सेलर मित्तल के सीएसआर एवं विस्थापन एवं पुनर्वास प्रमुख सुधीर के सिन्हा, एमपीएचएएसआईएस (एचपी कंपनी समूह कंपनी) की वैश्विक सीएसआर प्रमुख मीनू भम्बानी, एसएपी लैब्स इंडिया की सीएसआर प्रमुख अर्चना सहाय, यश बैंक के रिस्पांसिबल बैंकिंग डिविजन की प्रमुख रीता सोनी आदि भाग लेंगे।
1 comment:
Thanks for sharing. I hope it will be helpful for too many people that are searching for this topic. Keep posting and keep this forum a great place to learn things.
Post a Comment