Tuesday, October 20, 2009

रोजगारपरक व्यावसायिक शिक्षा योजना

छात्रों को विभिन्न उभरते क्षेत्रों के लिए कौशल विकास का प्रशिक्षण देने के लिए सरकार रोजगारपरक व्यावसायिक शिक्षा पर योजना लाने की तैयारी कर रही है।

यह योजना माध्यमिक स्तर के लिए होगी, जहां छात्रों को कौशल विकास आधारित प्रशिक्षण देने के लिए प्रवेश दिया जाएगा।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, बाद में छात्र स्नातक स्तर की नियमित शिक्षा हासिल कर पाएंगे। अधिकारी ने कहा कि यह योजना कौशल विकास के जरिये छात्रों को स्वरोजगार देने की है।
इस योजना के तहत छात्र दसवीं और 12वीं कक्षा में भी व्यावसायिक प्रशिक्षण हासिल कर सकेंगे। बाद में वे नियमित स्नातक पाठ्यक्रम की पढ़ाई कर सकेंगे। अधिकारी ने कहा कि यदि कोई छात्र इसके बाद भी व्यावसायिक प्रशिक्षण लेना चाहेगा, तो उसे इसकी अनुमति होगी।

No comments: