Wednesday, October 21, 2009

रोजगार में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दें : शिबू सोरेन

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन ने उद्योगपतियों से अपील की कि वे रोजगार में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दें।
उन्होंने कहा है कि यह दुखद है कि औद्योगिक विकास के इस युग में झारखंड के गरीब और गरीब होते जा रहे हैं। इसकी प्रमुख वजह यह है कि ज्यादातर उद्योगपति स्थानीय लोगों के दर्द को गहराई से नहीं समझ पा रहे हैं। उसी का नतीजा है कि गरीबों के तन पर कपड़ा नहीं रहता है, लेकिन कंपनी में काम करने वाले अनेक अधिकारी दिन में दो बार कपड़ा बदलते हैं।
श्री सोरेन ने कहा कि उनकी पार्टी चाहती है कि उद्योगों के साथ-साथ यहां के लोग भी फले फ़ूलें, लेकिन यह दुखद है कि उद्योग जगत से जुड़े लोगों की ताकत केवल और केवल कल-कारखानों के विकास तक ही सीमित रहती है। यह मानसिकता सिर्फ टाटा की ही नहीं है, बल्कि एचइसी, कोल्ड फील्ड ओद सभी कंपनियों की भी है। झारखंड के औद्योगिक विकास में यह प्रवृति सबसे बड़ी बाधक है।

No comments: